तिहरे हत्याकांड से कांपा प्रयागराज, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गला काटकर हत्या
प्रयागराज। जिले के मांडा थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। बुधवार की रात एक ही परिवार के तीन लोगों को धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या की गई है। पति पत्नी सहित युवती की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीण और परिवार के अन्य सदस्यों ने सुबह जब हत्या का तांडव देखा तो हैरान रह गए। वहीं सामूहिक हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारीयों से मौके पर जाने का निर्देश दिया ।
बता दें कि जिले के मांडा क्षेत्र के आंधी गांव में बीती रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों पिता पुत्री और पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई है। सामूहिक हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक आंधी गांव के रहने वाले नंदलाल यादव पत्नी छबीला और उनकी बेटी राजदुलारी कि बीती रात अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी कमरे में रखी लोहे के बक्से के ताले टूटे और कमरों में सामान बिखरा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी यमुनापार क्राइम ब्रांच एसओजी डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी रही।
जानकारी के अनुसार परिवार का एक अन्य सदस्य जब नंदलाल के घर पहुंचा तो देखा की नंदलाल चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। वहीं कुछ दूर पर उनकी पत्नी भी दूसरी चारपाई पर मृत पड़ी थी। कमरे के अंदर 15 वर्षीय बेटी का शव पढ़ा था। स्थानीय व्यक्ति की मानें तो युवती के साथ अनहोनी हुई ।है कुछ लोगों का यह भी कहना था कि युवती के शव पर वस्त्र नहीं थे । हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। हर तथ्यों को देखते हुए जान जांच की जा रही है।
टिप्पणियाँ