पं.नेहरू की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण करने पहुंचे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

प्रयागराज,जेएनएन। पंडित नेहरू की पुण्‍यतिथि पर बुधवार को बालसन चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्‍यार्पण करने पहुंचे कांग्रेसियों और पुलिस से नोंकझोक हो गई। पुलिस ने उन्‍हें शारीरिक दूरी के पालन का हवाला देते हुए प्रतिमा तक जाने से रोका। इस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से कहासुनी होने लगी। कांग्रेस कार्यकर्ता शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रतिमा पर माल्‍यार्पण करने पर अडिग थे। सूचना पर कई थानों की फोर्स और पुलिस अफसर पहुंच गए। हालांकि तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता माल्‍यार्पण कर जा चुके थे। 

पंडित नेहरू ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास आनंद भवन पर पहुंचे कांग्रेसियों ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला और शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नेहरू जी ने देश को आज़ादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।  आधुनिक भारत के निर्माता जवाहरलाल नेहरू थे। लेकिन वर्तमान सरकार नेहरू जी के प्रति लोगो में नफरत बांटने का काम कर रही है। वहीं, आनंद भवन में पं नेहरू की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेसियो ने बालसन चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचें थे। तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनको वापस लौटने को कहा। इस पर कांग्रेसियो की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। लेकिन कांग्रेसियो ने शारीरिक दूरी बनाते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की बात पर अड़ गये। कुछ ही देर में मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुँच गई तब तक कांग्रेसी नेहरू की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर वहां से जा चुके थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर