ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम।

खमरिया (भदोही) : क्षेत्र के भजईपुर चौराहे के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से ओमप्रकाश यादव (38) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद जुटे लोगों को देख चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर को चौकी में खड़ा कर दिया गया है। देर शाम तक ट्रैक्टर मालिक का पता नहीं लग पाया था। उधर घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

औराई क्षेत्र के सुल्तानापुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव अपनी बहन के ससुराल चौरी गया था। एक ही बाइक पर सवार होकर गणेश प्रसाद और ओमप्रकाश घर लौट रहे थे। वह जैसे ही भजईपुर चौराहे के पास पहुंचे थे कि सरकारी गल्ला लादकर जा रहे ट्रैक्टर से धक्का लगने से ओमप्रकाश नीचे गिर गया। जब तक लोग शोर मचाते कि वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देर शाम तक ट्रैक्टर के मालिक का पता नहीं लग पाया। ट्रैक्टर पर नंबर भी नहीं लिखा गया था। इससे मालिक की जानकारी नहीं हो पा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर