भदोही के नगुआं में मिला कोरोना पॉजिटिव

ज्ञानपुर (भदोही): मुंबई से आने वाले प्रवासियों ने जिले के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। रविवार को भदोही कोतवाली क्षेत्र के नगुआं में मुंबई से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जानकारी मिलते ही गांव में पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सभी रास्तों को सील कर आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही ग्रामीणों के आवागमन पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। इस तरह जिले में कारोना पॉजिटिव मिलने का आंकड़ा छह पहुंच गया। इसें दो स्वस्थ होकर घर वापस हो गए हैं।
भदोही कोतवली क्षेत्र के नगुआं गांव का युवक 11 मई को दो अन्य साथियों के साथ ऑटो से मुंबई से आया था। स्वास्थ्य टीम की ओर से थर्मल स्क्रीनिग करा रहे युवक में लक्षण मिलने पर रैंडम स्वैब सैंपलिग लेकर प्रयागराज मेडिकल कॉलेज जांच के लिए 14 मई को भेजा गया था। रविवार को युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नगुआ में एक युवक संक्रमित मिला है। उसे मीरजापुर के विध्याचल सीएचसी में आइसोलेट कर दिया गया है।

संदिग्ध 12 परिजन सहित 14 क्वारंटाइन

नगुआं गांव में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में आए परिवार के 12 व ऑटो में मुंबई से साथ में आए दो लोगों को सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्वारंटाइन किया गया। एंबुलेंस से भेजे गए सभी लोगों को अस्पताल प्रशासन की ओर से क्वारंटाइन की पुष्टि की गई।

-

गांव को सैनिटाइज का निर्देश

एसडीएम आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि संक्रमण से सुरक्षा को लेकर गांव को सैनिटाइज किए जाने का निर्देश दिया गया है। अग्निशमन विभाग के वाहन से सैनिटाइज किया जाएगा।

-

नगुआं बना जिले का चौथा हॉटस्पाट जोन

जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह पर पहुंच गई है। जिसकी वजह से जिले में भदोही नगर के नेशनल इंटर कॉलेज का एक किमी क्षेत्र, कलूटपुर, रघुरामपुर समेत नगुआं गांव जिले का चौथा हॉटस्पाट जोन बन गया है।

-

बढ़ रहा संक्रमण का खौफ

जनपद में कोराना पॉजिटिव आंकड़ा बढ़ने के साथ ही लोगों में संक्रमण का खौफ बढ़ता दिख रहा है। रविवार को छठवां पॉजिटिव मिलने के साथ ही घरों से बाहर निकल रहे लोग संक्रमण से बचाव को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक सतर्क दिखे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर