24 घंटे में सुलझी चेन स्नेचिंग की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

भायंदर, 11 अप्रैल:
आर.एल. कॉलेज के पीछे सालासार अवतार बिल्डिंग के सामने सार्वजनिक मार्ग पर मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन स्नेचिंग की घटना के 24 घंटे के भीतर मीरा रोड पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार सुबह लगभग 6:30 बजे की है। मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने महिला की लगभग ₹2.50 लाख मूल्य की सोने की चेन झपट कर फरार हो गए थे। चेन खींचने के दौरान पीड़िता सड़क पर गिर गई थी, जिससे उसे मामूली चोटें भी आईं।
इस मामले में मीरा रोड पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 163/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 392(4), 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध शाखा कक्ष-9 काशीमीरा द्वारा जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम नीरज राजू राजनक (25 वर्ष) निवासी लक्ष्मी पार्क, मीरा रोड (पूर्व) और संजय राज (22 वर्ष) निवासी रामदेव पार्क, मीरा रोड (पूर्व) बताए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

उक्त आरोपियों को आगे की कार्रवाई हेतु मीरा रोड पुलिस थाने को सौंपा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कार्य में योगदान देने वाले अधिकारी:
इस कार्रवाई में पुलिस आयुक्त श्री मधुकर पांडे, अपर पुलिस आयुक्त श्री दत्तात्रय शिंदे, उपायुक्त श्री अविनाश अंबुरे, सहायक पुलिस आयुक्त श्री मदन बल्लाल सहित अपराध शाखा कक्ष-9, काशीमीरा के अधिकारीगणों — पो.नि. प्रमोद बढाख, पो.उपनि. उमेश भगावत, संदीप शिंदे, संजय शिंदे, अविनाश गवंड, संदीप लोंढे, पुष्कर थापा, सुधीर खोब, अभिनव पाटील, प्रशांत विश्वनाथ, गौरव बारी, सौरभ मंगले, हिरण मंगळे, किरण आवटे और स.फौज. संतोष चव्हाण — की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर