अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, पुलिस ने नई मूर्ति लगवा कर मामला शांत कराया।

उत्तर प्रदेश के भदोही में अराजक तत्वों द्वारा आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। जिस पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूच्ना पर पहुंची पुलिस ने नई प्रतिमा लगवा कर मामला शांत कराया।
औराई कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तिवरी के परिसर में स्थापित चबूतरे पर आंबेडकर प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने बुधवार रात तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह जब गांव के लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। जिसके बाद गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया।

सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाना शुरू किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद लोगों ने कहा कि नई आंबेडकर प्रतिमा लगवा दी जाए तो हम लोगों को कोई एतराज नहीं है।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक आंबेडकर प्रतिमा मंगवा कर स्थापित कराया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर