भदोही में विद्युत चोरी निरोधक थाना स्थापित।

जासं, भदोही : विद्युत चोरी व बकाए को लेकर हीलाहवाली करना अब भारी पड़ सकता है। इसके लिए विभागीय स्तर व्यवस्था कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र परिसर में विद्युत चोरी निरोधक थाना स्थापित किया गया। इसका शुभारंभ अधीक्षण अभियंता निसार अहमद ने ध्वजारोहण के साथ किया। बताया कि थाने पर एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर के अलावा 15 जवानों की नियुक्ति हो गई है। अधिकारियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। सीओ के रूप में अखिलेश सिंह व थाना निरीक्षक के रूप में बालमीत सिंह की नियुक्ति हुई है।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पूर्वांचल के छह जनपदों में थाना स्थापित करने की प्रक्रिया पर काफी दिनों से काम चल रहा था। बताया कि भदोही जनपद में अधिक विद्युत चोरी की शिकायत के मद्देनजर वरीयता के आधार में थाना स्थापित किया गया है। बकाया वसूली, कटियामारी की शिकायत पर थाने से सहयोग लिया जाएगा। बताया कि अब विद्युत चोरी का मुकदमा भी यहीं दर्ज किया जाएगा। अधिशासी अभियंता रामकुमार ने बताया कि जनपद में कहीं भी विद्युत संबंधी मामलों की एफआइआर भदोही में दर्ज होगी। इसके अलावा अभियान के दौरान विभागीय अधिकारी पुलिस की सेवा ले सकते हैं। इस मौके पर एसडीओ गोविद प्रसाद आदि थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर