मिर्जापुर में दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीण, पांच ट्रक फूंके और चालक-खलासी को पीटा

मिर्जापुर ,। देर रात ट्रक की टक्कर से गांव के एक व्यक्ति के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने कहर बरपा दिया। इन लोगों ने सड़क पर ईट पत्थर रख कर जाम लगा दिया। इसके बाद पांच ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।
अहरौरा-जमुई रोड पर सोनबरसा गांव के पास शुक्रवार आधी रात के बाद ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसके कुछ देर के बाद ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एक-एक कर पांच ट्रकों को रोक उनके चालक एव खलासी की बुरी तरह से पिटाई कर ट्रकों में आग लगा दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास में स्थित एक पेट्रोल पंप से फायर उपकरण और पानी का प्रबंध कर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दिया।
इस दौरान जब आगजनी करने वाले नहीं भागे तो पुलिस ने लाठी भांजकर पुलिस ने उनको खदेड़ा और आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया।
राजकुमार सिंह (50) का मकान सड़क के किनारे हीं सोनबरसा गांव में हैं। वह रात में कही से आ रहे थे की अहरौरा से जमुई की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। वह ट्रक में फंस गये और उनको ट्रक कुछ दूर घसीट ले गया। इसके बाद वह गिर पड़े।

चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके बाद इस घटना की जानकारी होते ही आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गये और आगजनी शुरू कर दी। रातभर आवागमन बंद रहा। अभी कुछ देर पूर्व गाडिय़ों को सुरक्षा के बीच आगे बढ़ाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर