सुरक्षा एजेंसी के रडार पर आये आजमगढ़ के फरार आतंकवादी, जानिये क्यों किया गया अलर्ट

आजमगढ़. जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए के समाप्त होने से नाराज आतंकियों की देश में हमले की चेतावनी के बाद आजमगढ़ जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के अलर्ट के बाद आजमगढ़ में पुलिस, खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही देश में हुए सिलसिलेवार हमले में आजमगढ़ के रहने वाले आधा दर्जन से अधिक आतंकियों की फाइल एक बार फिर से खोल दी गई है।


कहा जा रहा है कि धारा 370 समाप्त होने के बाद से ही आतंकी संगठनों में बौखलाहट है, देश में कही भी बड़े हमले की खुफिया जानकारी के बाद गृह मंत्रालय ने 380 आतंकवादियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में सिमी, इंडियन मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तएबा, जैश ए मोहम्मद सहित देश में सिलसिलेवार बम धमाकों में शामिल जिले के करीब आधा दर्जन इनामी आतंकी भी शामिल हैं ।

इसकी जानकारी होने के बाद डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के साथ ही जिले के रहने वाले आधा दर्जन फरार इनामी आतंकियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये हैं।निर्देश के बाद पुलिस ने आतंकियों की हिस्ट्रीशीट खोल कर उनकी तलाश में जुटी है। वहीं खुफिया विभाग सहित सभी तंत्रों को सक्रिय कर दिया गया है । डीआईजी आजमगढ़ रेंज ने बताया कि केवल आतंकियों की ही न हीं बल्कि मंडल के प्रत्येक थानों में अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गयी है। उन इलाकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है जहां के आतंकी फरार चल रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर