मिर्जापुर : बारिश के चलते मिर्जापुर में दीवार गिरने से दो की मौत

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि पटेहरा गांव निवासी अकबर अली के घर ईद का मौके पर मेहमान आये थे। जिनमें कुछ पक्का मकान में सोये थे जबकि कुछ लोग मिट्टी के बने कच्चे मकान में सो रहे थे। बीती रात बारिश के दौरान अचानक कच्चा मकान की दीवार भरभरा कर गिर गयी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में असलम (27) और उसकी छह साल की पुत्री सोनी तथा फिरोज और उसकी पुत्री नुसरत (6) दब गये। घटना के बाद गांववासियों ने किसी तरह मिट्टी हटा कर चारों को बाहर निकाला तब तक असलम और नुसरत की मौत हो गयी थी। अन्य दो घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर