जौनपुर: तीन तलाक देने के बाद पीट कर पत्नी को घर से निकाला

तीन तलाक देने के बाद पति ने पत्नी को पीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर गुरुवार को मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पत्नी का आरोप है कि वह दूसरा निकाह करना चाहता है। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद जिले का यह पहला मामला है, जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
ब्रम्हदेवा गांव निवासी अफसाना (23) ने पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र को 14 अगस्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका पति अली उर्फ नन्हे अक्सर उसकी पिटाई करता है। एक अगस्त को उसने  तीन तलाक दे दिया और पीट कर घर से निकाल दिया। अफसाना ने बताया है कि उसका पति दूसरी महिला से शादी करना चाहता है।

इसके चलते वह आए दिन उसे प्रताड़ित करता है। कुछ दिन उसने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं। एसपी के निर्देश पर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने अली उर्फ नन्हे के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी सीओ विजय सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर