वाराणसी: अपराधी को फरमान, '50 पौधे लगाओ, वरना लगेगा गुंडा ऐक्‍ट'


वाराणसी के एडीएम ने एक आरोपी को 50 पौधे लगाने की सजा सुनाई। आरोपी प्रमोद यादव को गुंडा नियंत्रण ऐक्ट के तहत गिरफ्तार कर शुक्रवार को एडीएम (प्रशासन) राजेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया था।

प्रमोद को एक पखवाड़े के अंदर 50 पेड़ लगाकर प्रमाण के रूप में उसकी फोटो और ग्रामीणों का सहमति-पत्र कोर्ट में पेश करना होगा। आदेश में कहा गया है कि ऐसा करने पर ही गुंडा नियंत्रण अधिनियम में जारी नोटिस वापस लिया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 अगस्‍त तय की गई है।

फूलपुर पुलिस ने साल 2006 में आरोपी प्रमोद कुमार यादव के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। प्रकरण में जिला मैजिस्‍ट्रेट ने 30 जुलाई 2007 को अधिनियम के अन्‍तर्गत कार्यवाही की पुष्टि करते हुए आरोपी को छह माह के लिए वाराणसी जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ आरोपी की ओर से वाराणसी मंडल के आयुक्‍त की कोर्ट में अपील की गई। इसकी सुनवाई करते हुए अपर जिला मैजिस्‍ट्रेट कोर्ट ने पौधरोपण की शर्त रखी है।
बीते महीने ही मऊ की सेशन कोर्ट ने जमानत स्‍वीकार करने के लिए पौधरोपण की अनिवार्य शर्त लगाई थी। इसी के साथ ही कोर्ट ने हाजिरी माफी के लिए भी कम से कम एक पौधे लगाने की शर्त रखी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर