BIG BREAKING मिर्जापुर में एक्सिडेंट के बाद बवाल, कई ट्रकों में लगाई आग, चार थानों की फोर्स मौके पर

मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर जिले में ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर उपद्रव किया। ट्रकों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। रात भर सड़क पर ग्रामीणों का उपद्रव चलता रहा। चार थाने की पुलिस लगाकर किसी तरह से स्थिति पर कंट्रोल किया जा सका।

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थानाक्षेत्र के सोनबरसा पूर्वी पटिहटा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक व्यक्ति को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण उत्तेजित हो गए और सड़क पर उपद्रव शुरू कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चार ट्रकों में आग लगा दी, जबकि दो ट्रकों में जमकर तोड़फोड़ की। पूरी रात ग्रामीणों का उपद्रव चलता रहा। सूचना मिलने पर कंट्रोलरूम में फोन घनघनाने लगा। तत्काल एडिशनल एसपी और एसडीएम चुनार चार थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर