चोरी की ब्रेजा कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार


मांडा प्रयागराज। थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित इंटरलॉकिंग ईट प्लान्ट के बाहर से 14 अगस्त को चोरी हुई ब्रेजा कार का आरोपी कार सहित गिरफ्तार।
अवशेष कुमार सिंह पुत्र सूबेदार सिंह निवासी घाटमपुर, पाली थाना ज्ञानपुर भदोही 14 अगस्त को बामपुर फाटक के समीप इंटरलॉकिंग ईट  प्लांट के बाहर अपनी ब्रेजा कार खड़ी कर प्लांट के अंदर बैठे थे। तभी बाहर खड़ी कार को चोरो ने पार कर दिया था।

पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मांडा पुलिस कार व आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को सुबह लगभग 05 बजे मुखबीर की सूचना पर मांडा थाने के दरोगा राघवेंद्र सिंह आरक्षी बृजेश यादव, अरविंद राय के साथ माण्डारोड चौराहे पर घेराबन्दी किया। पुलिस को देखते ही आरोपी धनेश सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी राजापुर कार खड़ी कर भागने लगा  जिसे दौड़ाकर मांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर  लिखापढ़ी के बाद न्यायालय भेज दिया।

 संवाददाता अभिषेक मिश्रा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर