उ. प्र : भदोही पुलिस की एक बड़ी मोहिम अब नहीं बचेंगे अपराधी

ज्ञानपुर भदोही जनपद के अंतर्गत स्थित थाना कोईराना परिसर में दिनाँक 18 अगस्त 2019 को  बेहतर पुलिसिंग के लिए स्थानीय डिजिटल वालंटियर ग्रुप की सहभागिता के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया इस गोष्ठी में पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर  कालू सिंह  ने ग्रुप की उपयोगिता के बारे में मौजूद लोगों को विस्तृत जानकारी दी तथा ग्रुप के सदस्यों से अनुरोध किया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस से सम्बन्धित सही और सटीक जानकारी पोस्ट करे जिससे अपराध रोकने में मदद के साथ लोगों की आसानी से सुरक्षा मिल सके मौजूद प्रभारी निरीक्षक कोईराना ने सभी सदस्यों का सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया तथा अपील भी की कि क्षेत्र में कोई घुमक्कड़ या जनजाति लोगो के डेरे आदि लगे हो या कोई गाजा स्मैक जुआ सट्टा की सूचना हो तो ग्रुप पर शेयर जरूर  करे।
क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति अचानक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घूम रहा हो , किसी स्त्री या बालिका के साथ छेड़खानी कर रहा हो  या कोई अपराधी आकर रुका हो या साईबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी मिले तो ग्रुप के माध्यम से सूचना दे तथा  ग्रुप की उपयोगिता को समझे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर