सपा के वोट बैंक पर भाजपा की नजर, जिले में तीन हजार यादवों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य!

भदोही. 2019 के चुनाव में 51 फीसदी वोट हासिल करने के साथ चुनावी मैदान में उतरी भाजपा ने बड़ी जीत हासिल करते हुए देश में बड़ी बहुमत के सरकार बनाते हुए अब आने वोट प्रतिशत को और भी आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने वोट प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के लिए भाजपा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। ऐसे में भाजपा की निगाह सपा के यादव वोट बैंक पर है और पूरे प्रदेश में जहां भाजपा यादवों को पार्टी से जोड़ने में जुटी हुई है वहीं शुरुआती दौर में अकेले भदोही में भाजपा ने तीन हजार से अधिक यादव सदस्य जोड़ने का रखा है और इसकी जिम्मेदारी नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव को दिया है।
गिरीश यादव इसे लेकर बेहद ही गम्भीर हैं और वो जिले का दौरा कर कई बार गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी से भी जोड़ रहे हैं। पार्टी सूत्रों का दावा है कि भाजपा अभी अपने सदस्यता अभियान के सुरुआत दौर में कम से कम तीन हजार यादवों को पार्टी से जोड़ेगी इसके बाद नए बने सदस्यों के माध्यम से इस अभियान को और धार देते हुए इस संख्या को बढ़ाएंगे। भदोही जिले के तीनों विधानसभा में यादव मतदाताओं की एक अच्छी तादात है जो चुनाव में किसी का भी खेल बना और बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले पंचायत चुनाव पर भी भाजपा की पैनी निगाह है।
क्योंकि पिछले बार भाजपा ने पंचायत चुनाव में भाग लिया था जिससे भाजपा के पंचायत चुनाव लड़ने में कोई संशय नही है। अगर यादवों का झुकाव पार्टी की तरफ बढ़ता है तो इसका लाभ विधानसभा से पहले भाजपा पंचायत चुनाव में ले लेगी। माना जा रहा है भाजपा सिर्फ यादवों को सदस्य ही नही बनयेगी बल्कि उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी देगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर