छोटा भाई कमरे में सो रहा था, इधर अज्ञात शख्स ने रसोई में खींच कर 9 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

मुंबई के विरार में हुई वारदात, तेज बारिश के चलते मासूम की चीखें भी नहीं सुन सका कोई, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी.

मुंबई में एक नौ साल की मासूम बच्ची को अज्ञात आदमी ने अपनी हवस का शिकार बना दिया. वारदात विरार इलाके में मंगलवार को हुई. इस दौरान बच्ची और उसका छोटा भाई कमरे में सो रहे थे और उसकी मां घर का दरवाजा बंद कर बाहर काम से गई थी. इस दौरान एक व्यक्ति घर में घुसा और बच्ची को रसोई में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया. बच्ची की मां जब घर वापस आई तो मासूम ने उसे आपबीती सुनाई. जिसके बाद परिजन ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पहचान नहीं सकी आरोपी को

जानकारी के अनुसार मासूम की मां सब्जी बेचने का काम करती है और पिता ऑटो चालक हैं. मंगलवार को महिला घर पर जल्दी आ गई थी इसलिए वह होलसेलर को पैसे नहीं दे सकी. रात में करीब 9.45 बजे दोनों बच्चों को सुला कर महिला रुपये देने घर से निकली. इस दौरान उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था. इसी दौरान एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और उसने बच्ची का मुंह दबा दिया. वह उसे किचन में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसका छोटा भाई दूसरे कमरे में सोता रहा. करीब एक घंटे बाद 10.45 पर जब मासूम के माता-पिता घर पहुंचे तो उनको इस बता की जानकारी मिली.

बारिश के चलते कुछ पता नहीं चला

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मासूम के पड़ेासियों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को तेज बारिश हो रही थी. इस दौरान बच्ची की चींखने की आवाज सुनाई नहीं दी. वहीं तेज बारिश के चलते सभी अपने घरों में थे, ऐसे में किसी को भी घर में घुसते नहीं देखा गया. पुलिस को शक है कि यह पीड़ित के किसी जानकार का ही काम है. जिसे यह पता था कि मासूम के माता पिता कब घर से बाहर रहते हैं. ऐसे में वह वारदात के लिए घर पर नजर जमाए बैठा होगा. मासूम का मेडिकल करवाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसकी हालत में सुधार है.

संवाददाता - के एल दुबे(कन्हैया)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर