'जीवित मुर्दों' ने मुंडन संस्कार के बाद कराया भोज; कहा- हमारे जैसे लोगों की संख्या प्रदेश में 20 हजार

आजमगढ़. शहर के कुंवर सिंह उद्यान पार्क में मंगलवार को 'जीवित मुर्दों'ने मुंडन संस्कार के बाद लोगों को भोज कराया। दरअसल, यह लोग जीवित होने के बावजूद सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित किए जा चुके हैं। वर्षों से जीवित होने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन,न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसे लोगों ने बकायदा अपना एक संघ बना रखा है। इसका नाममृतक संघ रखा है।संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक,प्रदेश में करीब 20 हजार ऐसे लोग हैं, जो जीवित होने के बावजूद सरकारी अभिलेख मेंमृत हैं।

भोज में पीएम, सीएम व अन्य मंत्रियों को भेजा था आमंत्रण
मृतक संघ के अध्यक्ष लाल बिहारी 'मृतक' ने बताया वे 6 मई 1955 में पैदा हुए थे। लेकिन, 30 जुलाई 1976 को उन्हें अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया। यह काम उन लोगों ने किया जिनकी निगाह उनकी जमीन पर थी। लाल बिहारी ने 1980 में मृतक संघ बनाया और सिस्टम के खिलाफ लड़ाई शुरू की। 14 साल बाद 30 जून 1990 को एक लंबी लड़ाई के बाद वे अभिलेखों में जीवित हुए।

लाल बिहारी ने बताया किप्रदेश में करीब 20 हजार मृत इंसान हैं, जो आज भी जीवित हैं। इनमें करीब दो हजार लोगों ने लंबी प्रक्रिया के अपने आप को जीवित तो साबित कर लिया। लेकिन,अभी भी तमाम लोगन्यायकी आस में हैं। कुछ तो न्याय की आस लिए हुए ही मर गए। लेकिन वे अपने को जिंदा साबित नहीं कर सकें। लाल बिहारी ने आजमगढ़ के करीब 15 लोगों को सरकारी अभिलेखों में दोबारा जिंदा कराया है।

मृतक संघ के तत्वावधान में ही मंगलवार को आजमगढ़ के कुंवर सिंह उद्यान में मुंडन कराकर 43वां मृतक दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता लाल बिहारी मृतक के 43वींबरसी पर मृतक संघ ने जीवित मृतक की आत्मा के शांति के लिए लोगों को भोज कराया। लालबिहारी मृतक ने कहा कि संघ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री, सरकारी विभागों के सचिवों व जिला अधिकारियों को भीआमंत्रण पत्र रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर