वाराणसी में 69वां जन्मदिन मनाएंगे पीएम मोदी! दौरे की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले महीने संभावित वाराणसी दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम मोदी अपना 69वां जन्‍मदिन वाराणसी में मनाने के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण कर सकते हैं।
दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह दूसरा काशी दौरा होगा। पहले दौरे में उन्‍होंने पौधारोपण कर हरियाली जनअभियान की शुरुआत की थी। सितम्‍बर में दूसरे दौरे का संकेत मिलते ही पार्टी नेताओं और प्रशासन ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूरी होने वाली परियोजनाओं के लोकार्पण और कुछ नई परियोजनाओं के शिलान्‍यास की योजना बनाई जा रही है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी 17 सितंबर को वाराणसी में अपना 69वां जन्‍मदिन मना सकते हैं। पिछले साल 68वें जन्‍मदिन पर भी पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी आए थे और स्‍कूली बच्‍चों के साथ जन्‍मदिन मनाया था। इस दौरे में पीएम मोदी के हाथों वाराणसी और चंदौली जिले की सीमा पर स्थित पड़ाव में गन्‍ना शोध संस्‍थान की जमीन पर पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की स्‍मृति में बन रहे संग्रहालय में दीनदयालजी की 63 फीट ऊंची पंचधातु की प्रतिमा का लोकार्पण कराने की तैयारी है।
78 करोड़ की लागत से संग्रहालय बनाने और जयपुर से लाई गई विशाल प्रतिमा को जोड़कर खड़ा करने का काम इन दिनों तेजी पर है। संग्रहालय में दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ी चीजें रखी जाएंगी। संग्रहालय में वैदिक उद्यान,पार्क, तालाब भी बनाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर