भदोही जनपद के सुरियावा मे नर्सिंग होम के रूप में खुली हैं मौत की दुकाने

भदोही जनपद के सुरियावा मे नर्सिंग होम के रूप में खुली हैं मौत की दुकाने

- बिना रजिस्ट्रेशन के जिले में चल रहे हैं कई दर्जन नर्सिंग होम
- जिनका रजिस्ट्रेशन वह भी जुगाड़ का बनाए हैं पैनल

सुरियावा भदोही -

सरकारें हमेशा से स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर बेहद संजीदा रही हैं और करोड़ों रुपए आम आदमी के स्वास्थ्य लाभ और शिक्षा में सुधार के लिए बहा रही हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग की दुर्दशा इन दिनों किसी से छुपी नहीं है यह इज्जतदार प्रोफेशन मरीज के स्वास्थ्य लाभ के लिए नहीं बल्कि संचालक या डॉक्टर के ब्यक्तिगत लाभ का केंद्र बन गया है, कोई भी टपोरी जिसे डॉक्टरी का एबीसीडी भी नहीं आता आज वह नर्सिंग होम का संचालक बना बैठा है। असल मे इसके वास्तविक दोषी स्वास्थ्य विभाग के वही जिम्मेदार हैं जो इन्हें नर्सिंग होम का लाइसेंस बांटते हैं।

आपको बता दें कि इनका भी बड़ा भारी नेटवर्क है यह सीएमओ ऑफिस को धनबल पर पूरी तरह से गिरफ्त में लिए हैं वहां रुपये के आगे कोई चूं से मूं नहीं कर सकता और फिर शुरू होता है बिना किसी छेड़छाड़ के लूट का धंधा। फिर चाहे इसमें किसी की जान जाए तो जाए। आपको बता दें कि जनपद में ऐसे ही निजी चिकित्सालयों की संख्या अधिक है, जिनका उद्देश्य आप के मरीज की बेहतरी नहीं बल्कि अपनी स्वयं की जेबें भरना है वह इसके लिए आपके मरीज की सेहत के साथ किसी भी हद तक जा सकते हैं,

जनपद में अधिकतर निजी चिकित्सालयों के मानकों का कोई अता पता नहीं है फिर भी इन्हें स्वास्थ्य विभाग से लाइसेंस मिल जाता है। वहीं इन निजी चिकित्सालयों का सबसे बड़ा टारगेट होती हैं गर्भवती महिलाएं, जिन्हें दलालों के माध्यम से अपने निजी चिकित्सालयों में बुलाकर, बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में गुमराह करके, उसे जान का खतरा बताकर मरीज के तीमारदारों को डराया जाता है ताकि वह ऑपरेशन के लिए तैयार हो जाएं और उनसे मोटी रकम ऐंठी जाए।

बड़े बड़े विशेषज्ञों के बोर्ड लगाए ये नर्सिंग होम सिर्फ एक या दो सामान्य नर्सों के भरोसे अपना निजी चिकित्सालय चलाते हैं और स्वास्थ्य महकमा इन पर हमेशा मेहरबान रहता है। यही वजह है कि आये दिन प्रसूताओं के साथ घटनाएं होना आम बात हो गयी है इन सबके बावजूद स्वास्थ्य महकमे के अफसर इन अवैध नर्सिंग होमो पर लगाम लगा पाने में अक्षम हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर