बनारस-प्रयागराज हाइवे जाम, मुसाफिर हलकान

राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को भी जनपद सीमा ऊंज से लेकर गोपीगंज तक लगे रहे जाम से वाहन चालक से लेकर यात्रा तक हलकान हो उठे।...


गोपीगंज/ऊंज (भदोही) : राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को भी जनपद सीमा ऊंज से लेकर गोपीगंज तक लगे रहे जाम से वाहन चालक से लेकर यात्रा तक हलकान हो उठे। करीब आठ किलोमीटर तक वाहन ठिठक गए। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जलाभिषेक के लिए निकले शिवभक्त कांवरियों के लिए राजमार्ग का उत्तरी लेन आरक्षित कर दी गई है। ऐसे में दक्षिण लेन पर दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन होने के कारण जाम की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को भी दोपहर में जाम लग गया। गोपीगंज बाजार से ऊंज सीमा तक ट्रकों की कतार लग गई। इससे जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग बेहाल हो उठे।
--------
जिधर से मन आया घुसा दे रहे वाहन
- जाम का सबसे बड़ा कारण लग्जरी वाहन हैं। जिस ओर से जगह पाए उसी ओर से वाहनों को घुसा दे रहे हैं। दक्षिणी लेन पर ही दोनों ओर से वाहनों का आना-जाना है। एक ओर से वाहन कतार में खड़े हैं तो दूसरे ओर जगह देखते ही लग्जरी वाहन घुस जा रहे हैं। ऐसे में वाहन निकल नहीं पा रहे हैं। एक बार जाम लग गया तो उसे छोड़वाने में पुलिसकर्मी पसीना छोड़ दे रहे हैं। निर्माण एजेंसी की ओर से लगे ट्रैफिक कर्मी भी बेकार साबित हो रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर