जौनपुर: विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह की फॉरच्यूनर से टकराई बोलेरो, चार घायल

जौनपुर के जाफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर मोड़ के पास गुरुवार को विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह की गाड़ी बोलेरो से टकरा गई। घटना में विधायक सहित चार लोग घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आईस, लेकिन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार लेना पड़ा।
जानकरी के अनुसार गुरुवार गुरुवार दोपहर कलंदर पुर गांव के आंगनवाड़ी उद्घाटन कार्यक्रम के बाद विधायक अपने फॉर्च्यूनर गाड़ी वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान रतीपुर मोड़ के पास मोहद्दीपुर निवासी एक युवक अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर अचानक विपरीत दिशा से गलत साइट पर आकर विधायक की गाड़ी से टकरा गया।

टककर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान विधायक, उनके पीआरओ, ड्राइवर और गनर घायल हो गए।विधायक के पीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले युवक जय शंकर यादव के खिलाफ तहरीर दी गई थी,

लेकिन जांच पड़ताल के बाद विधायक के आदेश पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहने की बात बताई गई है। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाला युवक गरीब परिवार से है। उसने जानबूझकर टककर नहीं मारी थी, इसलिए विधायक ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का इरादा बनाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर