किराना व्यापारी से 34 हजार की लूट
सहसेपुर में हुई घटना, छानबीन में जुटी पुलिस मिर्जापुर के इमामबाड़ा का रहने वाला है युवक घोसिया। औराई-मिर्जापुर रोड पर सहसेपुर गांव के समीप सोमवार को एक किराना व्यवसायी से दिनदहाड़े 34 हजार की लूट हो गई। व्यापारी का दोस्त किराना का सामान खरीदने के लिए रकम लेकर महाराजगंज जा रहा था कि चार पहिया वाहन से पहुंचे चार लोगों ने रोक कर उसकी स्कूटी की डिक्की से पैसे निकाल लिए और फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिर्जापुर जिले के इमामबाड़ा निवासी हर्षित अग्रवाल अक्सर महराजगंज से किराना का सामान लेकर जाता था। सोमवार को अपने दोस्त कुशल अग्रवाल को पैसे देकर महराजगंज में किराने का सामान खरीदने के लिए कहा। बताया कि वह कुछ समय में वहां पहुंच जाएगा। उसके दोस्त के मुताबिक जब वह सहसेपुर गांव में पहुंचा तो चार पहिया सवार कुछ लोग उसके पास पहुुंचे और वाहन के कागज आदि मांगने लगे। कागज न दिखाने पर स्कूटी की चाबी छीन कर स्कूटी की डिग्गी खोल ली और उसमें रखे 34 हजार नकद लेकर फरार हो गए। खबर मिलने पर यूपी-100 पुलिस और औराई कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते...